दो दिन पहले ही जिले के एक गांव के राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस अभी तक प्रिंसिपल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक छात्रा की छोटी बहन की शिकायत पर आरोपी शिक्षक पर पोक्सो की धारा जोड़ी गई है। बता दें कि 11 अगस्त को इतिहास विषय नहीं बदलने का दबाव बना रहे शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान 12वीं की छात्रा ने स्कूल के ही कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी थी।
परिजनों ने प्रिंसिपल पर गुमराह करने एवं जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। शनिवार को पुलिस ने मामले में प्रिंसिपल को नामजद किया था लेकिन पुलिस अभी तक प्रिंसिपल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि आरोपी शिक्षक को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।