फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar News: ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, रेलवे कर्मी की दर्दनाक मौत, पंजाब में था तैनात

Sun, 13 Aug 2023 01:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई अमल की जा रही है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर जिले के कुलाना पटौदी रोड पर देर रात नौ बजे एक ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दीष इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सुरेंद्र के तौर पर हुई। वह गांव अहरी का रहने वाला था। मृतक अंबाला डीवीजन के धुरी (पंजाब) में रेलवे टेक्निकल पद पर तैनात था।  वह किसी परिजन की दवाई लेने जयपुर गया था। वहां से लौटते वक्त अपनी मोटरसाइकिल पटौदी से लेकर घर आ रहा था।  

तभी कुलाना-पटौदी रोड पर ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र की मौत हो गई। मृतक के दो बेटे हैं। जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई अमल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें