बटाला में पकड़े गए अल्कोहल के कैन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आबकारी विभाग की स्पेशल टीम ने शुक्रवार को नई आबादी उमरपुरा स्थित एक निर्माणाधीन घर में 1400 लीटर अल्कोहल समेत महिला और उसके साथी को हिरासत में लिया है। एक्साइज विभाग आरोपियों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापे मार रही है।
आबकारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर नई आबादी उमरपुरा इलाके में एक निर्माणाधीन घर पर दबिश दी गई। घर से प्लास्टिक के 40 कैन से 1400 लीटर अल्कोहल मिली। घर मालकिन और उसके साथी को पकड़ा गया। महिला का पति और देवर दोनों अल्कोहल से नकली शराब तैयार कर बेचते हैं।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: छह साल की उम्र, सामने हुईं पांच हत्याएं, रात भर लाशों संग लेटी रही मासूम
यह पहले गांव शामपुरा में रहकर शराब की तस्करी करते थे। थाना सिविल लाइन के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि महिला की निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।