फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर समझकर पुलिस ने भारत केसरी पहलवान के साथ ये क्या कर दिया, देखिए

Wed, 25 Oct 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
विज्ञापन
पुलिस ने भारत केसरी पहलवान को पीटा
विज्ञापन
पुलिस ने भारत केसरी पहलवान को गैंगस्टर समझ लिया और फिर उसके साथ हरकत कर दी दी कि फिल्मी स्टाइल में जमकर हंगामा हुआ। मामला मोहाली के डेराबस्सी का है। बस स्टैंड पर मंगलवार को उस समय फिल्मी स्टाइल में हंगामा हुआ, जब हथियारों से लैस पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कांग्रेसी नेता चरनजीत सिंह नंबरदार के भारत केसरी पहलवान बेटे जगमीत सिंह लक्की को अपराधी समझ कर पिटाई शुरू कर दी। टीम ने लक्की पर पिस्तौल तान कर साथ चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


उसने जब इसका विरोध किया तो टीम ने उसकी जमकर पिटाई की। गनीमत रही कि लक्की की आवाज सुन कर शहरवासी इकट्ठे हो गए। उन्होंने उसे बचाया। अपनी गलती का एहसास होने पर टीम के सदस्य लक्की को छोड़कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने सहायक इंस्पेक्टर संतोख सिंह को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच डीएसपी-डी को सौंप दी है।

एसएसपी को दी शिकायत में लक्की ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब पौने एक बजे वह महिंद्रा एसयूवी 500 गाड़ी से बरवाला रोड से घर आ रहा था। इस दौरान जब वह बस स्टैंड पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी को पीछे से आई एक इंडेवर ने घेर लिया। इसमें से हथियारों से लैस सात- आठ लोग नीचे उतरे और जबरदस्ती उसकी गाड़ी की खिड़कियां खोल कर उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। साथ ही उनकी गाड़ी में चलने के लिए कहा। उसने जब विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


वह इतना डर गया कि उसको कुछ समझ नहीं आया और उसने शोर मचाया। इस पर वहां पर शहरवासियों ने उसे बचाया। टीम का कोई भी सदस्य पुलिस वर्दी में नहीं था और न ही उनकी गाड़ी से उनकी पहचान हो रही थी। उनके जाने के बाद उसको पता लगा कि यह पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम है। जो किसी अपराधी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाकर खड़ी थी।  वहीं, लक्की पहलवान के पिता चरनजीत सिंह टिवाना ने कहा कि आरोपी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर केस दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री परनीत कौर व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिल कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

गलतफहमी में लक्की को रोका : संतोख सिंह
इस बारे में सहायक इंस्पेक्टर संतोख सिंह ने बताया कि मंगलवार वह अपनी टीम के साथ बस स्टैंड पर किसी अपराधी को पकड़ने के लिए नाका लगाकर खड़े थे। इस दौरान उन्होंने गलत फहमी में जगमीत सिंह टिवाना को अपराधी समझ कर रोका। इसके बाद उनकी गलत फहमी दूर हो गई। गलती का एहसास होने पर वह वहां से चले गए। हथियार तानने की बात का उन्होंने खंडन किया।

शिकायत मिलने पर टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक इंस्पेक्टर संतोख सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच डीएसपी-डी मोहाली को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह चाहल, एसएसपी मोहाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें