गैंगस्टर राजा पर दर्ज हैं हत्या, डकैती व लूटपाट के 34 मामले
पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर राजीव के खिलाफ हत्या, डकैती व हाईवे पर लूटपाट करने के 34 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी तरुण कुमार व उसका पिता रणजीत सिंह जीता तो गैंगस्टर के पुराने साथी रहे हैं। एक अहम जानकारी यह भी मिली है कि आरोपियों की ओर से यह अवैध हथियार मध्यप्रदेश से लाए जाते थे।
ये हथियार हुए बरामद
सीआईए स्टाफ ने मेन रोड पर रजवाहे की पुलिया के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान तरुण कुमार व जसदीप सिंह उर्फ जस को गिरफ्तार किया गया। तरुण के पास से दो पिस्टल समेत पांच कारतूस और जसदीप सिंह के पास से एक पिस्टल व पांच कारतूस मिले हैं। सुखविंदर सिंह राजा से एक व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
21 साल का तरुण कुमार 12वीं पास है। जुर्म की दुनिया में कदम रखने से पहले वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। उसके खिलाफ मोहाली में एक आर्म्स एक्ट, पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट में शराब की तस्करी और जिला फतेहगढ़ साहिब के थाना मुल्लेपुर में चोरी का केस दर्ज है। जसदीप सिंह (20) चंडीगढ़ में मशीनिस्ट का कोर्स कर रहा है। उसके खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में चोरी व शराब की तस्करी का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा आरोपी सुखविंदर सिंह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।