फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नकोदर में कपड़ा व्यापारी और सुरक्षाकर्मी की हत्या का केस सुलझा, पुलिस ने तीन को दबोचा

Wed, 14 Dec 2022 03:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बीते बुधवार को नकोदर सिटी थाने से महज 300 मीटर दूर पांच गैंगस्टरों ने रंगदारी न देने पर 39 वर्षीय कपड़ा व्यापारी भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला और उनके गनमैन मनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर जिले के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या मामले में तीन शूटरों को जालंधर सीआईए ने सोमवार रात बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने फोन पर जानकारी दी है कि उक्त घटना के बाद लगातार जालंधर पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीप, विशु और जसकरण ने अपने साथी अमरीक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि तीन शूटर दीप, विशु और जसकरण बठिंडा में छिपे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जालंधर सीआईए स्टाफ ने बठिंडा पुलिस के साथ संपर्क साधकर आरोपी दीप, विशु और जसकरण को सोमवार रात बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर सीआईए उक्त तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई और वहीं पूछताछ की जा रही है। 

सूत्रों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमरीक सिंह है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमों  ने बठिंडा के गांव रामुवाला व मुक्तसर और मोगा जिले में कई जगह पर दबिश दी। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार को नकोदर सिटी थाने से महज 300 मीटर दूर पांच गैंगस्टरों ने रंगदारी न देने पर 39 वर्षीय कपड़ा व्यापारी भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला और उनके गनमैन मनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें