फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरों की तलाश: कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ गैंग पर बड़ा एक्शन, पंजाब में पुलिस ने 12 गुर्गों को दबोचा

Thu, 21 Sep 2023 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

जानकारों का कहना है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई है। इससे वहां हालात बिगड़ गए हैं। अब पंजाब में छिपे गोल्डी बराड़ के लगभग एक हजार गुर्गों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
फिरोजपुर में दबिश देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कनाडा के मध्य तनाव के बीच पंजाब में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ 44 स्थानों पर दबिश दी। गोल्डी बराड़ मौजूदा समय में कनाडा में बैठा है। पुलिस ने उसके 12 गुर्गों को हथियारों गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि तीन लोग गांव बाजीदपुर से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से दो पिस्टल व छह कारतूस मिले हैं। एसएसपी दीपक हिलौरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गें छिपे हैं। पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। इनमें एसपी, डीएसपी व एसएचओ रैंक के अधिकारी शामिल थे। 44 जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर 12 गुर्गों को हथियार समेत काबू किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गांव बाजीदपुर से तीन लोगों को असलहा समेत काबू किया है। ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपी साजन, बलजिंदर कुमार व सैमुअल के पास से दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। ये लोग बलजिंदर के घर में छिपे थे और रात को वारदात को अंजाम देना था। जानकारों का कहना है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई है। इससे वहां हालात बिगड़ गए हैं। अब पंजाब में छिपे गोल्डी बराड़ के लगभग एक हजार गुर्गों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है।

अबोहर में भी चला अभियान

अबोहर में भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ से जुड़े लोगों के घरों में पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि डीजीपी व एसएसपी के आदेश पर गोल्डी बराड़ से जुड़े लोगों के घरों की जांच की जा रही है। गुरुवार को पुलिस टीम ने सिटी वन अबोहर के अंतर्गत नौ लोगों और थाना बहाव वाला व सदर के अंतर्गत नौ लोगों के ठिकानों समेत कुल 18 घरों की जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें