फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: पुलिसवालों पर डंडे मारने और पैसे मांगने का आरोप, जांच जारी

Mon, 13 Feb 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने पीसीआर कर्मियों पर डंडे मारने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पीसीआर इंचार्ज ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


मौली बैदवान निवासी जुल्फकार अली ने बताया कि उनके यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके दामाद परवीन खान आए थे। रविवार शाम किसी काम से उनका बेटा अरबाज और परवीन खान दोनों बाइक से जा रहे थे। दोनों हेलमेट पहने हुए थे और उनका दामाद बाइक चला रहे थे। दोनों सेक्टर-67/80 की लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो वहां लाल बत्ती हो गई, दोनों वहां रुक गए। अली ने आरोप लगाया कि लाइट प्वाइंट पर दो पीसीआर तैनात थी। एक पीसीआर में बैठे कर्मी आए और उनसे नियम तोड़ने की बात कहकर पैसे मांगने लगे। इनकार करने पर उन्होंने उनके दामाद के हाथ पर डंडा मारा। इसके बाद उनका बेटा परवीन को फेज-6 सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। 

मौली बैदवान के सरपंच अवतार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर मौजूद पीसीआर कर्मियों से इस मामले के बारे में पूछताछ की। कर्मियों ने पहले तो मना कर दिया, बाद में कहने लगे की डंडा उन्हें साथ में रखना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों से पीसीआर के इंचार्ज का मोबाइल नंबर मांगा। सरपंच ने पीसीआर इंचार्ज भूपिंद्र सिंह को फोन पर घटना के बारे में जानकारी दी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सेक्टर-67/80 की लाइट प्वाइंट पर पीसीआर कर्मी द्वारा किसी से मारपीट करने की सूचना मिली है। इस मामले की जांच गहनता से की जा रही है। जांच में पीसीआर कर्मियों की यदि गलती पाई जाती है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें