फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकाडली होटल में 4 कर्मियों ने चंपत की 20 हजार की शराब

Sat, 12 Mar 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-22 स्थित पिकाडली होटल के चार कर्मचारियों ने पहले तो होटल से ही शराब चुराई और फिर वहीं मौका पाकर चारों ने मिलकर पी। इसके बाद कर्मचारियों ने बची शराब की बोतलें ठेके पर बेच दी। होटल के हेड मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। होटल से भी चारों को सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन


चारों लंबे समय से होटल में कार्यरत थे। केस दर्ज होने के बाद से चारों आरोपी फरार हैं। होटल के मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि कैशियर नीरज, गौरव, रिसेप्शनिस्ट हरजीत सिंह व नाइट रूम सर्विस ब्यॉय गुरप्रीत सिंह ने ड्यूटी टाइम में होटल के अंदर ही व्हिस्की पी है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कुछ व्हिस्की की बोतलें ठेके पर बेची थीं।  होटल मैनेजर का दावा है कि आरोपियों ने यह बात पूछताछ में कबूली थी, जिसके बाद ही केस दर्ज करवाया गया।

स्टॉक चेक किया तो हुआ खुलासा
शिकायतकर्ता के अनुसार होटल में महीने में एक बार स्टॉक चेक किया जाता है। पहले चेकिंग में स्टॉक की मात्रा बराबर पाई गई थी, लेकिन 25 दिन बाद दूसरी बार चेकिंग की गई तो 20 ब्रांडेड व्हिस्की की बोतलें गायब पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें