फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब: लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी पहन ठगी करने का आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2020 09:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

  • सीआईए स्टाफ सरहिंद की पुलिस ने पकड़ा, वर्दी, कार, जाली सर्टिफिकेट भी बरामद 
  • 2014 में सेना से हुआ था रिटायर, फिर भी वर्दी पहनकर आर्मी में भर्ती करने के नाम पर करता था ठगी  
विज्ञापन
प्रेस को जानकारी देतीं एसएसपी अमनीत कौंडल व आला अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए स्टाफ सरहिंद ने खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल बताने वाले एक व्यक्ति को हथियारों, वर्दी, जाली सर्टिफिकेट के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी शोभराज सिंह आर्मी में बतौर सिपाही 2003 में सेना में भर्ती हुआ था और 2014 में पेंशन पर आ गया था।

विज्ञापन


सेवामुक्त होने के बाद भी वह आर्मी की वर्दी पहनकर खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल बताता था। अवैध हथियारों का दिखावा करके वह बेरोजगार लोगों को आर्मी में भर्ती करवाने का झांसा देकर उनके साथ ठगी करता था। सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के नजदीक गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि एसपी 
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर पिस्तौल समेत तीन कारतूस, एक एयर पिस्टल, पांच नकली गोल मोहरें, एक वॉकी टॉकी सैट, आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल की काले रंग की वर्दी और आर्मी की काले रंग की दो अन्य वर्दियां बरामद की हैं। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक कार की नंबर प्लेट पर लगा इंडियन आर्मी का लोगो, एक लैपटाप और आर्मी के जाली दस्तावेज, लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का शिनाख्ती कार्ड और जाली सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी शोभराज सिंह की पत्नी का मंडी गोबिंदगढ़ के आदर्श नगर निवासी एक महिला ममता के घर पर आना जाना था। वहां से पुलिस ने छिपाकर रखी गई 10 मोहरें, एक स्टैंप पैड, आर्मी का एक कोट पैंट, एक नीली डोरी, पांच खाकी डोरियां, एक जीओ बेल्ट रंग लाल (पंजाब पुलिस), एक जोड़ा पीपीएस बैच, एक जोड़ा स्टार, एक काले रंग की डांगरी, परेड वाली एक तलवार, एक जीओ कैंप रंग खाकी (पीपीएस), दो फोटो वर्दी वाली और एक फोटो सिविल कपड़ों में बरामद की है। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी शोभराज सिंह ने लुधियाना के तीन अन्य लोगों के साथ एक गैंग बनाया हुआ है। अवैध हथियारों का दिखावा करके वह बेरोजगार लोगों को आर्मी में भर्ती करवाने का झांसा देकर उनके साथ ठगी करता था। आरोपी के पास से नकली दस्तावेज और मोहरें भी मिली हैं। सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के नजदीक गुरुवार को गिरफ्तारी के समय भी आरोपी ने ले. कर्नल की वर्दी पहनी हुई थी। उसके पास इस रैंक संबंधी कोई भी असली पहचान पत्र नहीं था।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले 
एसएसपी ने बताया कि आरोपी शोभराज सिंह ने बैंक से आर्मी के नकली दस्तावेज और रैंक के आधार पर 18 लाख रुपये का लोन 2018 में यस बैंक लुधियाना से, 10 लाख का लोन 2018 में एचडीएफसी बैंक लुधियाना से लिया हुआ है। उनकी भी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले भी हथियार एक्ट के अधीन 2012 में थाना लाडोवाल लुधियाना और दूसरा केस 2016 में थाना बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में दर्ज हैं। आरोपी विभिन्न जिलों में उच्चाधिकारियों के दफ्तरों में जाकर उनको भी मिलता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें