फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: गृह मंत्रालय का अधिकारी बन की चार करोड़ की ठगी, लोगों ने दबोचा, जमकर धुनाई भी की

Mon, 08 Aug 2022 06:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में गृह मंत्रालय का अधिकारी बता ठगी करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ा और पिटाई कर दी। बाद में पुलिस छुड़ाकर थाने ले गई। इस मामले की जांच पुलिस ने आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय का अफसर बता विदेश भेजने के नाम पर चार करोड़ की ठगी करने वाले एजेंट को लोगों ने देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने आने के वक्त पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस मुलाजिम भी मौजूद थे लेकिन लोगों ने वर्दी की परवाह न करते हुए जमकर धुनाई की। किसी तरह से आरोपी एजेंट को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस मुलाजिम थाने में पहुंचे। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी एजेंट को संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया है। जालसाज एजेंट की पहचान मेहतपुर निवासी 70 वर्षीय परविंदर के रूप में हुई है। मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ और इस दौरान एक पीड़ित सोमनाथ निवासी जालंधर ने बताया कि एजेंट परविंदर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में किसान भवन के पास मिला था। 

वह अपने आपको गृह मंत्रालय का अधिकारी बता रहा था और उसके ठाठ बाठ भी अधिकारियों की तरह ही थे। परविंदर ने उनको बताया कि उसकी अच्छी सेटिंग है, जिसका इस्तेमाल कर वह यूरोप का वीजा लगवा सकता है। सोमनाथ का कहना है कि वह परविंदर के झांसे में आ गया और उसने बेटे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर उसे आठ लाख रुपये दिए। 
विज्ञापन


वहीं एक महिला का कहना था कि उसने कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये दिए थे। इस तरह से परविंदर ने करीब चार करोड़ रुपये की ठगी कर ली और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। सोमवार को उनको पता चला कि परविंदर देवी तालाब मंदिर में है। इसके बाद उन्होंने तत्काल अपने साथियों को वहां बुलाया और आरोपी को खुद ही काबू कर लिया। डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें