फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह, 40 लाख की नगदी, नशा और चोरी का सामान बरामद

Sun, 29 Jul 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के एक अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह को पटियाला पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 40 लाख रुपये की नगदी, 41 एयर कंडीशन, 10 एलईडी, 3000 नशीली गोलियां, तीन लीटर 600 मिलीमीटर नशीला तरल पदार्थ, छह गैस चूल्हे, 21 डिब्बे कास्मेटिक का सामान, दो कारें, एक टाटा 407 और 20 लाख रुपये की दवाएं बरामद की गई हैं। पटियाला पुलिस ने तीन लुटेरों को काबू किया है, वहीं लूट का सामान खरीदने वाले तीन व्यक्तियों को भी हरियाणा से हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने शनिवार बाद दोपहर एक पत्रकार वार्ता में बताया कि एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस पार्टी ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह इलेक्ट्रानिक, कॉस्मेटिक, मेडिसन के गोदामों के रात के समय ताले तोड़कर उनमें से कीमती सामान चोरी कर लेता था। गिरोह के मुख्य सरगना जसवीर सिंह और दो सदस्यों रजिंदरपाल उर्फ राजू और थारू उर्फ बलवेसवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के कब्जे से 3000 नशीली गोलियां, तीन लीटर 600 मिलीलीटर तरल पदार्थ, 28 एसी (आउटर इनर), छह गैस चूल्हे व एक चिमनी, चार एलईडी, 48600 गोलियां, एक एस क्रास कार, एक टाटा 407 और पांच लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं गैंग से लूट का सामान खरीदने वाले आरोपियों सुरेश कुमार उर्फ गोगी, गौरव अग्रवाल और दिनेश कुमार कालू को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर 35 लाख रुपये की करेंसी, तीन एलईडी, 13 पीस एसी, कुछ दवाएं, एक लाख की कीमत का कास्मेटिक और एक कार बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आठ मुकदमे ट्रेस हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों की राजपुरा में हैं संपत्तियां 

सांकेतिक तस्वीर
एसएसपी ने बताया कि इन लुटेरों की ओर से नशों और लूट के पैसों के साथ खरीदी जायदाद का भी पता लगा है जिसमें राजपुरा में एक पोल्ट्री फार्म, एक फ्लैट और एक घर शामिल है। इन संपत्तियों के कागजात बरामद कर लिए गए हैं और अन्य जायदाद का पता करके उसको जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी ने टी प्वाइंट फोकल प्वाइंट से कार में जा रहे जसवीर सिंह उर्फ जस्सी उर्फ सीनू, रजिंदरपाल सिंह राजू निवासी सेक्टर 10 पंचकूला हरियाणा और बलवेसवर उर्फ थारू निवासी पिंजौर हरियाणा को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना अनाज मंडी में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पटियाला और जीरकपुर के पभात से इलेक्ट्रानिक का सामान, कास्मेटिक का सामान, दवाएं आदि चोरी करने की बात कबूली है। 

जांच में पाया गया कि जो एस क्रास आरोपियों से बरामद की गई है, उसके जाली कागजात तैयार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गैंग से चोरी का सामान खरीदने वाले तीनों आरोपियों सुरेश कुमार निवासी अंबाला, गौरव अग्रवाल निवासी अंबाला और दिनेश कुमार निवासी एकता विहार अंबाला को केस में नामजद किया गया। इन आरोपियों को शनिवार को तफ्तीश के दौरान एशियन पेट्स वेयर हाउस रोड मोहरा से महिंदरा टीयूवी से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान सुरेश कुमार की निशानदेही पर इसी की आकाश कास्मेटिक फैक्टरी के नजदीक वेयर हाउस एशियन पेट्स मोहरा अंबाला से, वहीं गौरव अग्रवाल की निशानदेही पर उसकी दुकान अग्रवाल ओवरसीज मछी मोहल्ला अंबाला कैंट से और दिनेश कुमार उर्फ कालू की निशानदेही पर उसकी दुकान से कीमती सामान व नगदी बरामद की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें