फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गायब हुआ यात्री, हंगामा

Tue, 17 Jun 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर से चंडीगढ़ पहुंची स्पाइसजेट की एक फ्लाइट से निकलकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक यात्री गायब हो गया। यात्री पारिवारिक सदस्यों के साथ श्रीनगर से नई दिल्ली के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नई दिल्ली के लिए बोर्डिंग के दौरान जब विमान से तैयार किया जा रहा था तभी यह यात्री एयरपोर्ट से निकल गया। यात्री के जाने की जानकारी तब मिली जबकि उसके साथ के लोगों ने हंगामा किया।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की शाम 6.15 बजे श्रीनगर से आई उड़ान में यह घटना हुई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए जाने वाली फ्लाइट में यह यात्री अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचा था। एयरपोर्ट पर यात्री की तलाश के लिए विमान करीब एक घंटा देरी से गया।
विज्ञापन


बोर्डिंग में गड़बड़ी से हुई घटना
स्पाइसजेट की श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट में नई यात्रियों के लिए स्पेशल एनाउंसमेंट किया गया। उनके अनुरोध किया गया कि जो यात्री चंडीगढ़ उतरना चाहते हैं वह उतरें। कुछ अधिकारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति के उतरने की बात की जा रही है वह या तो हड़बड़ाहट में उतर गया।

बोर्डिंग में कैसे हो गई चूक
बोर्डिंग के दौरान श्रीनगर से नई दिल्ली जाने वाले हरेक यात्री का चंडीगढ़ में बोर्डिंग पास चेक किया जाता है। विमान के दोनों ही गेट पर क्रू मेंबर भी रहते हैं। जिनका काम हरेक यात्री पर नजर रखना है।

विमान से उतरने के बाद नो चेक
कोई भी यात्री विमान से निकलता है तो उसके लिए डिपार्चर पर भी सिक्योरिटी है जो कि यात्री का टिकट चेक करती है। ऐसे में किसी के निकलने की संभावना कम ही रहती है।

यात्रियों ने किया हंगामा
विमान के लेट होने की वजह से यहां यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों का कहना था एक व्यक्ति की वजह से देरी क्यों कर रहे हैं।

चेकइन के लिए हैं कई नियम
एयरपोर्ट पर चेकइन के लिए कम से कम पैंतालिस मिनट का समय चाहिए। यदि कोई व्यक्ति घबराहट में बाहर निकल जाता है तो उसको सिर्फ स्पेशल परमीशन के जरिए विमान में बैठाया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें