एसडीएम सरबजीत कौर और डीएसपी हरजिंदर सिंह बल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रात करीब 10 बजे एडीजीपी अर्पित शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाद में रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने की बात कही।
काम के दौरान लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इसमें जो भी ठेकेदार या मालिक जिम्मेदार होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। - हरजिंदर सिंह बल, डीएसपी।
मजदूरों ने रोड किया जाम, पुलिस ने खुलवाया
हादसे में मारे गए मजदूरों के साथी और परिजन प्रशासन से शव दिखाने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने शवों को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इससे नाराज मजदूरों ने नारेबाजी शुरू कर दी और रात साढ़े 10 बजे छत चौक लाइट प्वाइंट से मोहाली एयरपोर्ट चौक को जाने वाले रास्ते पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मजदूरों को खदेड़कर रास्ता खुलवाया। साथ ही कार्रवाई का भरोसा दिया।
मजदूर बिना सुरक्षा उपकरण पहने कर रहे थे काम
यह कामर्शियल प्रोजेक्ट आठ मंजिला बनना है। अभी बेसमेंट बनाने का काम चल रहा है। यहां पर हर शोरूम की कीमत करीब करोड़ों रुपये है। काम के दौरान मजदूरों ने सेफ्टी के लिए कोई उपकरण नहीं पहने थे। इस कारण तीन मजदूर घायल हो गए और दो की मौत हो गई।