फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ऑटो से स्कूल भेजने वाले सावधान, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में ऑटो वाला गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में राजीव कालोनी की 13 वर्षीय एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी आटो चालक भी इसी कालोनी का रहने वाला है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि आटो चालक उससे स्कूल ले जाते और लाते समय उससे छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मूलरूप से यूपी का रहने वाला है। नाबालिग का आरोप है कि पिछले कई दिनों से वह उससे छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस जांच अधिकारी सुनीता रानी ने बताया कि आरोपी ऑटो में ही बच्ची से छेड़छाड़ करता था। वह लड़की को धमकाता था कि वह किसी के सामने मुंह न खोले। इसी कारण नाबालिग कुछ समय से स्कूल जाने से घबराने लगी थी। 

बीती रात जब उसके माता पिता ने स्कूल न जाने का कारण जानना चाहा तो बच्ची ने सारी बात बताई। नाबालिग के अभिभावकों ने इस मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें