फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम और राम रहीम के बाद अब इस बाबा ने की गंदी हरकत, 7 पर FIR

Thu, 21 Sep 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
आसाराम और राम रहीम के बाद एक और बाबा ने चेलों के साथ मिलकर गंदी हरकत कर दी। अब उसके खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। घटना हरियाणा के पानीपत की है। मतलौडा खंड के गांव सिठाना स्थित एक डेरा के महंत द्वारा अपने चेलों के साथ मिलकर वार्ड-23 की एक कॉलोनी निवासी एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर साधु समेत सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि ग्राम पंचायत बाबा के बचाव में मैदान में आई है और बुधवार को डीएसपी से मिलकर बाबा को निर्दोष बताते हुए मुकदमे को रद्द करने और महिला के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मामला 15 दिन पहले का है।

शहर के वार्ड-23 के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि सिठाना गांव में डेरे के महंत सुखानंद ने अपने चेलों के साथ मिलकर साजिश के तहत उसे बुलाया और अपहरण कर सिठाना गांव स्थित डेरे में ले गए। महंत ने अपने चेलों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। किसी को बताने की सूरत में उसको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

rape
पीड़ित महिला के बयान पर माडल टाउन पानीपत थाना पुलिस ने आरोपी डेरे के महंत सुखानंद महाराज, कृष्ण, गुलाब, राकेश, मोजी, शीला व सिकंदर के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, अपहरण, सामूहिक दुराचार व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम पंचायत महंत के समर्थन में उतरी
उधर सिठाना गांव की पंचायत समेत अन्य गांव वासी बाबा के पक्ष में उतर आए हैं। सिठाना सरपंच सतपाल सिंह के नेतृत्व में गांव के लोग बुधवार को डीएसपी देशराज से मिले और आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने पैसे हड़पने के लिए आरोप लगा रही है और मुकदमा दर्ज कराने के पीछे भी उसकी यहीं नीयत है। महंत सुखानंद 80 साल के हैं और हर समय कमरे में ही तपस्या पर रहते हैं। पूरे गांव की बाबा के प्रति आस्था है। उन्होंने इस मुकदमें को जांच कर रद्द करने की मांग की।

एक महिला के बयान पर सिठाना गांव के डेरे के महंत सुखानंद समेत सात लोगों के खिलाफ  सामूहिक दुराचार व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें