फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गैरमौजूदगी में किसी और के साथ बिस्तर पर थी, अचानक वो आ धमका और...

Tue, 17 Oct 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
पत्नी हत्या
विज्ञापन
पति की गैरमौजूदगी में किसी और के साथ संबंध बनाती थी। उस दिन वो उसी के साथ बिस्तर पर थी कि अचानक पति आ धमका और फिर हो गया कांड। घटना हरियाणा के पानीपत की है। पुलिस ने थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एकता विहार कॉलोनी में महिला की गला घोंटकर हत्या की वारदात को तीसरे दिन ही सुलझा दिया है। हत्या महिला के पति ने ही की थी। सीआईए-तीन पुलिस ने हत्यारोपी पति संजय सिंह को इलाहाबाद के बांदा क्षेत्र में पतरा गांव से उसके जीजा की बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी ने हत्या की वारदात को प्राथमिक पूछताछ में ही कबूल लिया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी उस रात किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। वह उसको इस हाल में देखकर खुद को काबू नहीं कर पाया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। सीआईए-तीन पुलिस ने 12 अक्तूबर की शाम को एकता विहार कॉलोनी में महिला शीला की हत्या की वारदात का रविवार को पटाक्षेप कर दिया।

सीआईए-तीन प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने यहां पर साक्ष्य जुटाए और प्राथमिक दृष्टता में ही पति पर हत्या करने का शक हुआ। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस ने उसके पैतृक घर का पता निकाला और इलाहाबाद में दबिश दी। पुलिस ने आधुनिक उपकरणों का बहुत सहारा मिला और शनिवार देर रात को हत्यारोपी पति संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


संजय सिंह मूल रूप से इलाहबाद में निभूरा बांदा यूपी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह हत्या करने के बाद सीधा अपने जीजा के पास चला गया। उसके जीजा ने उसको अपनी बहन के घर गांव पतरा थाना गजराल में छुपा दिया। पुलिस आरोपी को रविवार शाम तक लेकर पहुंची।
विज्ञापन

शीला को 48 हजार में उसकी बहन से लिया था

पत्नी की हत्या - फोटो : social media
आरोपी पति संजय सिंह ने अपनी पत्नी शीला की हत्या की वारदात प्राथमिक पूछताछ में ही कबूल ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से सेक्टरा-25 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। शीला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी और विकास नगर में अपनी बहन के पास रहती थी।

उसने उसकी बहन को 48 हजार रुपये देकर छह माह पहले ही शीला के साथ शादी की थी। उसकी पत्नी शीला के शादी के बाद एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हो गए। उसने उसको कई बार समझाया भी, लेकिन शीला व उसका प्रेमी अपनी आदतों से बाज नहीं आए। वह वीरवार को फैक्ट्री से घर पहुंचा तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे।

यह है मामला
एकता विहार कॉलोनी में वीरवार शाम को शीला नामक महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस को शव पर कहीं कोई निशान नहीं मिला। लोगों ने बताया कि शाम के वक्त पति पत्नी दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि पति संजय सिंह ने अपनी पत्नी शीला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वह वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

सीआईए-तीन ने हत्या की सूचना मिलते ही मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी थी। हत्यारोपी पति को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
- प्रवीण कुमार, प्रभारी, सीआईए-तीन पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें