फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपतः चुनावी रंजिश में चार दिन पहले एक हत्या के बाद अब दंपती की गोलियां मार जान ली

Sat, 08 Jun 2019 05:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

जिले के गांव भैंसवाल कलां में दो परिवारों की चुनावी रंजिश में शुरू हुआ खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिन पहले बड़े भाई की हत्या के बाद शनिवार तड़के करीब आठ हमलावरों ने छोटे भाई और उनकी पत्नी की सोते समय गोलियां मारकर हत्या कर दी। गांव की को-ऑपरेटिव बैंक के सचिव के भाई ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


दंपती की हत्या के बाद एक आरोपी ने अन्य हमलावरों के साथ मिलकर अपने गांव कटवाल में रंजिश के चलते किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना के बाद पुलिस बल गांव पहुंचा और लोगों से पूछताछ की।

दो परिवारों की रंजिश में अब तक सात हत्याएं हो चुकी हैं। चार दिन पहले होशियार सिंह के बड़े भाई बलवीर सिंह की हत्या के बाद अब होशियार और उनकी पत्नी की हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन


गांव भैंसवाल कलां निवासी होशियार सिंह (55) और उनकी पत्नी निर्मला (48) शुक्रवार रात अपने घर में अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। गांव के को-ऑपरेटिव बैंक में सचिव होशियार सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे तो उनकी पत्नी नीचे के कमरे में सोई हुईं थीं।

होशियार सिंह के छोटे भाई सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे गोलियों की आवाज सुनकर उसकी आंख खुली तो देखा छत की सीढ़ियों से गांव के ही परमजीत उर्फ मोनू, मोहित उर्फ बिहारी, मोनी, विकास और गांव कटवाल निवासी सुमित के साथ कई युवक नीचे उतर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

 उन्हें देखकर वह सीढ़ियों के नीचे बाथरूम में छिप गया। इस दौरान हमलावरों ने उसकी भाभी के कमरे में जाकर गोली मार दी। बाद में हमलावर उसके भतीजे मोनू को भी मारने की बात कहते हुए भाग गए। हमलावरों के जाने के बाद वह अपनी भाभी के कमरे में गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, छत पर सोए उनके भाई की भी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। 

भैंसवाल में दंपती की हत्या चुनावी रंजिश में की गई। गांव के कृष्ण और होशियार सिंह के भतीजे कृष्ण के बीच जनवरी, 2016 में हुए चुनाव में रंजिश शुरू हुई थी। इसके बाद वर्ष 2017 में प्रवीण की हत्या की गई थी। फिर कृष्ण पक्ष से तीन और प्रवीण समेत दूसरे पक्ष से चार लोगों की जान जा चुकी है।

दंपती को मारने के बाद बदमाशों ने गांव कटवाल में एक किसान की भी हत्या की 
भैंसवाल कलां में दंपती की हत्या के आधा घंटे बाद गांव कटवाल में भी किसान सुरेंद्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सुरेंद्र के चाचा धूप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह तड़के चार बजे सैर के लिए जा रहे थे। जब अपने भतीजे के घर के बाहर पहुंचे तो अंदर से गोली चलने की आवाज आई। इस पर वह रुक गए। 

इसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव का सुमित व कई अन्य युवक हाथ में पिस्तौल लेकर दीवार फांद कर भाग गए। उसने सुमित को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पिस्तौल देखकर डर गया। उनके जाने के बाद अंदर जाकर देखा तो भतीजे सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्या के दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हत्या के दोनों मामलों की जांच की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश की थी लेकिन सुराग नहीं लग पाया है। हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चार टीमें बनाई गई हैं। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  - हंसराज, डीएसपी, गोहाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें