फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमृतसर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन की खेप भी बरामद, नहीं सुधर रहा पड़ोसी

Wed, 04 Oct 2023 12:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

तरनतारन जिले में सोमवार देर रात पाकिस्तानी ड्रोन और दो किलो 518 ग्राम हेरोइन की खेप मिलने के बाद अब अमृतसर जिले में भी ऐसा मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
अमृतसर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन और हेरोइन का पैकेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मंगलवार को शाम को पंजाब के अमृतसर जिले के सीमांत गांव धनोए खुर्द से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने जांच के बाद ड्रोन और हेरोइन को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की एक टुकड़ी मंगलवार शाम को सीमांत गांव धनोए खुर्द में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जवानों को गांव के पास एक खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली। इसके बाद ही बीएसएफ की टुकड़ी ने गांव में सर्च अभियान चलाया। जवानों को धान के खेत से चीन निर्मित ड्रोन (मॉडल-डीजेआई मेट्रिक्स 350आरटीके) मिला। वही 470 ग्राम हेरोइन भी मिली।

सीमा से ड्रोन व नशे की खेप बरामद

उधर, तरनतारन जिले में सोमवार देर रात पाकिस्तानी ड्रोन और दो किलो 518 ग्राम हेरोइन की खेप पंजाब पुलिस व बीएसएफ ने बरामद किया है। भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि बीओपी कलसिया के पास ड्रोन दाखिल होने की सूचना रात नौ बजे मिली। इसके बाद थाना खालड़ा पुलिस और बीएसएफ जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान धान के एक खेत से ड्रोन और 2 किलो 518 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है।

सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर बढ़ाई गई चौकसी

पठानकोट जिले में पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर चौकसी और बढ़ा दी है। सीमांत क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया। वहीं, पुलिस अब सुबह से रात तक सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस के सभी नाके पर वाहनों की विशेष जांच पड़ताल कर रही है। किसी भी वहन को बिना जांच पड़ताल के आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें