फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर घूम रहा था आरोपी

Fri, 05 Feb 2021 01:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाक की अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। यह पाकिस्तानी करीब एक किलोमीटर अंदर भारत की सीमा में आ गया था। गांव हरुवाल के पोल्ट्री फार्म में स्थानीय लोगों की नजर जब इस पाकिस्तानी नागरिक पर पड़ी तो बीएसएफ के अधिकारियों को सूचित किया गया। वहीं बीएसएफ ने पाक नागरिक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह नागरिक गुरुवार को करीब पौने एक बजे पकड़ा गया। प्राथमिक जांच में उसने अपना नाम शिबाज अहमद पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी गांव बूरेवाली, पोस्ट आफिस औरंगाबाद, तहसील नारोवाल बताया है। यह नागरिक किस रास्ते से भारत की सीमा में आया, इस संबंध में छानबीन की जा रही है। फिलहाल अभी उसे पुलिस के हवाले नहीं किया गया है। सूत्रों के हवाले से आरोपी से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। 

चार सेकेंड के लिए आया ड्रोन
बीओपी की मैटला पोस्ट पर गुरुवार को देर शाम सात बजकर 47 मिनट पर पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन आया, जो चार सेकेंड रुकने के बाद वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। बीएसएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें