फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में बहकर पाकिस्तान पहुंच गया किसान, रेंजर्स ने अटारी बार्डर के रास्ते बीएसएफ को लौटाया शव

Fri, 28 Sep 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मृतक किसान का शव
विज्ञापन

पंजाब में तीन दिनों तक भीषण बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश की सभी नादियां उफान में चल रही हैं। रावी नदी में आई बाढ़ की चपेट में एक किसान बलविंदर सिंह आ गए और वो बहकर पाकिस्तान पहुंच गए। घटना पंजाब के अमृतसर के अजनाला की है। बाढ़ की चपेट में आए किसान की मौत हो गई है। किसान के शव को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते बीएसएफ के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


शव लेने के लिए सांसद गुरजीत सिंह औजला किसान के परिजनों के साथ सीमा पर पहुंचे। इस दौरान वो शव को भारतीय सीमा में लेकर आए। खबरों के मुताबिक मृतक किसान अजनाला के गांव धोनेवाल का रहना वाला था। वो अपने खेतों में काम करने गया था और बाढ़ की चपेट में आ गए।

शव लेने वाघा बॉर्डर पर पहुंचे मृतक के बेटे तेजिंदर सिंह ने बताया कि सारी औपचारिकता के बाद उन्हें साढ़े 11 बजे शव दिया गया। हालांकि वो अटारी-वाघा बॉर्डर पर करीब 10 बजे पहुंच गए थे। शव को अमृतसर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। डेढ़ घंटे की आपचारिकताओं के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए अजनाला भेज दिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर में पोस्टमार्टम नहीं होगा। 
विज्ञापन


तेजिंदर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अजनाला में पोस्टमार्टम के बाद मृतक किसान का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में कर दिया गया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक मृतक किसान की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें