पिपली के समीप जीटी रोड पर सुबह करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया।
डॉक्टरों ने इलाज के दौरान एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पंचकुला निवासी गौरव ने बताया कि रविवार सुबह 3 बजे पिकअप गाड़ी में सवार होकर वह अपने दोस्त पंचकुला निवासी ही कुलदीप के साथ पिपली से अंबाला जा रहे थे।
आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी गाड़ी ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी प्रेम चंद्र ने बताया कि रविवार सुबह करीब 3 बजे जीटी रोड पर हुए हादसे में कुलदीप नामक युवक की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जबकि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।