फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर खिसकने से पोपलैंड मशीन पहाड़ी से नीचे गिरी, दबने से प्रवासी ऑपरेटर की मौत

Sun, 23 Jun 2019 05:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तोशाम (हरियाणा)
विज्ञापन
पहाड़ी से नीचे गिरी मशीन
विज्ञापन

डाडम की पहाड़ी में खनन कार्य करते समय पोपलैंड मशीन पहाड़ के ऊपर से नीचे गिर गई। पोपलैंड नीचे गिरने से ऑपरेटर की दबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मशीन व पत्थरों के नीचे से निकालकर सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन


डाडम की पहाड़ी में झारखंड़ के अलमोड़ा निवासी करीबन 40 वर्षीय सुनील पोपलैंड़ मशीन चला रहा था। वह जब डाडम पहाड़ी में खनन का कार्य कर रहा था। उसी समय मशीन के नीचे से एक बड़ा पत्थर खीसकर नीचे आ गिरा। उसके बाद मशीने भी नीचे आ गई। नीचे गिरते ही भारी पत्थर मशीन के ऊपर गिर गए। 

आसपास खड़े लोगों ने तुरंत दूसरी मशीन की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक सुनील की मौत हो गई थी। हादसे की सूचन पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने भिवानी सरकारी अस्पताल के शवगृह में शव को रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि शव को बाहर निकालकर शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें