फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर बहू के साथ 'शर्मनाक' सलूक, ससुर ने आंगन में पटककर पीटा

Sun, 23 Jun 2019 03:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना जगदीश क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बहू को आंगन में पटककर बेरहमी से पीटा। ससुर की बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला का कहना है कि पति, ससुर ने उसकी मां के मकान का धोखे से बैनामा करा लिया था। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की, जिस पर पुलिस ने ससुराल जाकर रहने के लिए बोल दिया। 22 जून को सुबह आठ बजे वो ससुराल आ गई।

घर में ससुर मौजूद थे। उन्होंने गेट बंद कर लिया। आरोप है कि ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुर ने उसे पीटा। आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग आ गए। किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दोनों में मारपीट हुई थी। ससुर के भी चोट आई हैं। उनका मेडिकल कराया गया है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें