एक ट्रांसपोर्टर के अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह ट्रांजेक्शन देश के अलग-अलग राज्यों से हुई। ट्रांसपोर्टर को इस ठगी का पता सुबह उस समय चला, जब उसने आधी रात को आया एसएमएस पड़ा। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने इसकी सूचना बैंक और साइबर सेल को शिकायत दी। शिकायत सेक्टर-40 ए निवासी हरविंदर सिंह ने दर्ज करवाई। वह डेराबसी में ट्रांसपोर्ट चलाने का काम करते है।
उन्होंने बताया कि 29 तारीख की रात को सभी डिनर करके सो गए थे। जब सुबह उनकी नींद खुली तो इलाहाबाद बैंक से पैसा ट्रांजेक्शन होने के दो एसएमएस आए थे। उन्होंने चेक किया तो पहला ट्रांजेक्शन दस, दस और पांच हजार और दूसरा ट्रांजेक्शन दस, दस और पांच हजार यानि कुल 50हजार का हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी शिकायत दी।
दो राज्यों से हुआ ट्रांजेक्शन:
पीड़ित के अनुसार बैंक ने उनको अकाउंट स्टेमेंट की कापी सौंपी। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि खाते से पहला ट्रांजेक्शन मुरथल से रात के 11:45 और दूसरा ट्रांजेक्शन गुड़गांव से 12:05 पर हुआ था। इस दौरान उनके अकाउंट से बैंक ने 108 रूपए सर्विस चार्ज भी काटा है।
नही है कोई जानकारी:
शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें इस ठगी के बारे में किसी तरह की जानकारी नही है। उन्हें ना तो किसी का कॉल आया और ना ही उन्होंने एटीएम इस्तेमाल किया था। इसके बाद आधी रात को अकाउंट से पैसा निकला बड़ी बात है। वहीं, साइबर सेल विभाग ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।