फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन चोरी करने वाले आफिस ब्वॉय को एक साल की कैद, इस तरह चुराया था

Sun, 26 Feb 2017 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
आईटी पार्क स्थित एक प्राइवेंट कंपनी में बतौर आफिस ब्वॉय रहते हुए आई-फोन चोरी करने वाले को जिला अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 500 रुपये आर्थिक जुर्माना लगाया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने दोषी दलबीर सिंह निवासी किशनगढ़ के खिलाफ अक्तूबर 2014 में कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


आईटी पार्क स्थित कंपनी ट्रिगमा सॉल्यूशन नामक कंपनी के एचआर मैनेजर की ओर मनीमाजरा थाना पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उनके आफिस में काम करने वाले आफिस ब्वॉय दलबीर सिंह ने आफिस से आई-फोन चोरी कर लिया। इससे पहले भी अगस्त और सितंबर में आफिस से दो सैमसैंग के महंगे फोन चोरी हुए थे। इसके अलावा फरवरी में भी एक विडोज फोन चोरी हुआ था।

कंपनी अधिकारियों के अनुसार उन्हें शक था कि वह फोन भी दलबीर ने ही चोरी किए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद दलबीर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने फोन चोरी करने की बात कबूली थी। साथ ही कबूला था कि पहले चोरी हुए फोन भी उसी ने चोरी किए हैं। पुलिस को उसकी निशानदेही पर आई-फोन बरामद हो गया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें