फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार से हादसा, कार ने महिला को मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से गई जान 

Thu, 04 Feb 2021 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बुधवार रात चंडीगढ़ के सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पंजाब नंबर की तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान बापूधाम निवासी मुन्नी देवी (60) के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है।  जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी बापूधाम फेस- दो के मकान नंबर 58 में रहती थीं। बुधवार रात वह अपने घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में बदला मौसम, बरसात और शीत लहर के बाद लौटी ठंड, गिरा तापमान
विज्ञापन


सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो पंजाब नंबर की तेज रफ्तार से जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जीएमएसएच 16 पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार नंबर (पीबी 65 जेड 2188)  के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी चालक की पहचान की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जीएमएसएच 16 के अस्पताल में मृतका की कोविड-19 की रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें