फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हथियारों का बड़ा जखीरा मिला: 48 विदेशी पिस्तौल, 148 कारतूस और 38 मैगजीन समेत एक गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 09:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आरोपी जगजीत 2017 में दुबई गया तो वहां भी वह दरमन से संपर्क में रहा। इसके बाद जगजीत दिसंबर 2020 में वापस भारत आ गया। बताया जा रहा है कि जगजीत से बरामद 48 पिस्तौल की फंडिंग दरमन ने की थी। किसी नापाक इरादे से उसने जगजीत सिंह को हथियारों की खेप को छिपाकर रखने को कहा था। एडीजीपी ढोके ने कहा कि इस बरामदगी में काउंटर इंटेलिजेंस के एडीजीपी रवि प्रसाद और एसएसओसी के डीएसपी हरविंदर सिंह की विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन
अमृतसर में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने सूचना के आधार पर गुरुवार को कत्थूनंगल इलाके में हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसओसी की टीम ने कत्थूनंगल में नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी ली तो दो बैगों से 48 पिस्तौल, 148 कारतूस और 38 मैगजीन बरामद हुईं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) आरएन ढोके ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की कार में रखे दो बैगों से 48 विदेशी पिस्तौल मिली हैं। इनमें से नौ पिस्तौल चीन निर्मित हैं। इसके अलावा 38 मैगजीन और 148 कारतूस भी मिली हैं। 

एडीजीपी ढोके ने बताया कि कार को जगजीत सिंह चला रहा था। वह बटाला के गांव उड़ियां कलां का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वह अमेरिका में रहने वाले दरमनजोत के संपर्क में था। दरमनजोत ने ही उसे ये हथियार अपने पास रखने को कहा था, ताकि जरूरत पड़ने पर बताई गई जगह पर डिलीवरी करवा सके। आरोपी तीन साल से बटाला के गांव तलवंडी घुम्मान निवासी दरमनजोत के संपर्क में था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जगजीत से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि दरमनजोत के कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों से संबंध हैं। दरमनजोत के खिलाफ 2020 में बटाला में भी एक केस दर्ज किया गया था। इस मामले में वह भगोड़ा है। तब पुलिस ने उसके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। बरामद हथियार मध्य प्रदेश से लाए गए थे।

एडीजीपी ढोके ने कहा कि जांच में सामने आया है कि जगजीत से बरामद हथियार उसे कत्थूनंगल में ही दिए गए। अब जगजीत को हथियार डिलीवरी करने वाले तस्कर की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों को कहां छिपाकर रखना था। इसकी भी जांच की जा रही है कि पकड़े गए जगजीत सिंह पर पहले भी कोई मामला दर्ज है या नहीं। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें