फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजन खफा, कहा- नहीं उठाएंगे शव

Sun, 16 Jul 2023 01:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को सेक्टर 14 में रहने वाले बजे सिंह स्कूटी पर सवार होकर चौथा मिल के नजदीक दूध लेने जा रहे थे। जब वह मिल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कार उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई। 
विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते डीएसपी कप्तान सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा मार्ग पर चौथा मिल के नजदीक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 70 वर्षीय खरखड़ी निवासी रिटायर्ड वीएलडीए बजे सिंह की मौत हो गई। रविवार सुबह परिजनों और भारतीय किसान यूनियन व पगड़ी संभाल जट्टा के सदस्यों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक कार चालक गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक शव नहीं उठाएंगे। फिलहाल मौके पर डीएसपी कप्तान सिंह पहुंचे हैं और परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को सेक्टर 14 में रहने वाले बजे सिंह स्कूटी पर सवार होकर चौथा मिल के नजदीक दूध लेने जा रहे थे। जब वह मिल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कार उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई। 

अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया। इसी बात को लेकर परिजन और किसान यूनियन के सदस्य खफा है और उन्होंने कहा है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक शव नहीं उठाएंगे। डीएसपी कप्तान सिंह और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें