फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: समसपुर टोल के करीब दो ट्रकों में भिड़ंत, सहायक की मौत, चालक घायल

Thu, 20 Oct 2022 03:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

देर रात करीब 1:15 बजे जब वो नेशनल हाईवे-152 डी के समसपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उस ट्रक की ब्रेक लाइट भी नहीं जली। इसकी वजह से ट्रक रुकने का पता नहीं चल पाया। उनका ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में ग्रीन कॉरिडोर (नेशनल हाईवे-152 डी) पर बुधवार देर रात दो ट्रक टकरा गए। हादसे में पीछे वाले ट्रक के सहायक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान जालंधर पंजाब के उचा थाना पतारा निवासी अक्षदीप (21) के रूप में हुई है। घायल चालक भी मृतक के गांव का रहने वाला है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह सदर थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बलबीर सिंह ने बताया कि वो पेशे से चालक है। वह जालंधर जिले के झंडु सिंह निवासी कुलबिंद्र का ट्रक चालाता है। इसी ट्रक पर उसके गांव का अक्षदीप सहायक था। बुधवार को वह और अक्षदीप राजस्थान से सामान लेकर जालंधर जा रहे थे।

देर रात करीब 1:15 बजे जब वो नेशनल हाईवे-152 डी के समसपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उस ट्रक की ब्रेक लाइट भी नहीं जली। इसकी वजह से ट्रक रुकने का पता नहीं चल पाया। उनका ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया। बलबीर ने बताया कि हादसे में उनका ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


अक्षदीप और वह केबिन में फंस गए थे जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। अक्षदीप के सिर में लगी चोट के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही देर रात सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। घायल चालक बलबीर सिंह के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक पर धारा 279, 337 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
 

हादसे की सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल बलबीर के बयान पर इस संबंध में आरजे-25जीए-1083 के चालक पर धारा 279, 337 व 304-ए के तहत केस दर्ज किया गया है। सुरेंद्र सिंह, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें