फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में कार से एक किलो हेरोइन बरामद, चालक गिरफ्तार, सीआईए ने की कार्रवाई

Wed, 11 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर
विज्ञापन
सीआईए टीम ने मंगलवार तड़के 5:30 बजे हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल के पास एक कार से एक किलो हेरोइन पकड़ चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये है। उधर ओढां में भी 65 ग्राम हेरोइन समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि डबवाली सीआईए ने मंगलवार को हिसार रोड पर दिल्ली पुल के पास नाका लगा रखा था। तलाशी लेने के लिए फतेहाबाद की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकवाया। कार की सीट के नीचे से एक डिब्बा तलाशी में मिला। डिब्बे में हेरोइन रखी थी। टीम ने डीएसपी रवींद्र सिंवर को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने वजन करवाया तो हेरोइन एक किलोग्राम निकली।

पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली से हेरोइन की खेप लेकर सिरसा आ रहा था। वहीं, सीआईए सिरसा ने इनोवा सवार 3 लोगों को 65 ग्राम हेरोइन समेत पन्नीवाला मोटा के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डबवाली निवासी संदीप, राजेंद्र उर्फ भूरिया, सतीश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें