फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर रोड पर ट्रैक्टर को कार ने मारी टक्कर, मदाना कलां के चालक की मौत, चार घायल

Sun, 08 Oct 2023 12:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि झज्जर-रोहतक हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त मिला। साथ ही सड़क पर शव पड़ा था। सड़क के किनारे कार खड़ी थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर रोड पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर में ट्रैक्टर चालक झज्जर जिले के गांव मदाना कलां निवासी 35 साल के राजबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही चार लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि झज्जर-रोहतक हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त मिला। साथ ही सड़क पर शव पड़ा था। सड़क के किनारे कार खड़ी थी। उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। हादसे में चार लोग घायल हैं। उन्हें पीजीआई ले जाया गया है। हादसे की सूचना पाकर मदाना कलां से परिजन रोहतक पहुंचे। शव को पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें