फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurdaspur News: घर में ही छापने लगा 'रुपये', एक लाख 94 हजार की जाली मुद्रा बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 08:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पूछताछ करने पर आरोपी के घर से 500-500 रुपये के 37 जाली नोट मिले हैं। 2000-2000 के 73 जाली नोट भी मिले हैं। जाली नोटों की कुल रकम 194, 300 रुपये बनती है। इसके अलावा आरोपी से जाली नोट बनाने का सामान, एक प्रिंटर, एक टेप, सफेद कागज, एक कैंची, एक स्केल, एक पुराना गत्ता और एक कटर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में प्रिंटर की मदद से भारतीय मुद्रा छापने वाले को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास जाली मुद्रा, प्रिंटर, कटर और अन्य सामान मिला है। मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले का है। थाना धारीवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई हरजीत सिंह, एएसआई अमरीक सिंह और एएसआई सरवण सिंह शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना के आधार पर आरोपी बलदेव सिंह उर्फ देबा निवासी पसनावाल के डेरे की ओर जाने वाले रास्ते में नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जैकेट की जेब से प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। इसमें 100-100 के 298 नोट मिले हैं। पूछताछ करने पर आरोपी के घर से 500-500 रुपये के 37 जाली नोट मिले हैं। 2000-2000 के 73 जाली नोट भी मिले हैं। जाली नोटों की कुल रकम 194, 300 रुपये बनती है। इसके अलावा आरोपी से जाली नोट बनाने का सामान, एक प्रिंटर, एक टेप, सफेद कागज, एक कैंची, एक स्केल, एक पुराना गत्ता और एक कटर बरामद हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें