फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: जेल से बाहर आते ही हैवान बना बुजुर्ग, अपनी ही पोती का रेप

Tue, 31 Jan 2017 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बुजुर्ग पर हवस इस कदर हावी हुई कि उसने अपनी ही पोती के साथ दुष्कर्म कर डाला। रिश्ते तार-तार करती यह शर्मनाक घटना अंबाला की है। जेल से जमानत पर छूटे एक व्यक्ति ने घर में अपनी 11 साल कर पोती को ही दुष्कर्म का शिकार बना डाला। उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। माता-पिता की मौत के बाद पीड़ित और उसकी बहनें अपने दादा के पास रहती हैं।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की की सात बहनें हैं। दो की शादी हो चुकी है और बाकी पांचों बहनें अपने दादा के साथ रहती हैं। उनके माता पिता की मौत हो चुकी है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चारों बहनें बाजार गई थी। पीड़िता अकेली अपने कमरे में टीवी देख रही थी। उसी दौरान कमरे में आकर दादा ने उसे पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया। उसने लड़की को धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार डालेगा। इसके बाद वह वहां से चला गया।

जब उसकी बहनें वापस लौटी तो लड़की को रो रही थी। पूछने पर उसने पूरी घटना के बारे में उसे बता दिया। इसके बाद बहनों ने पड़ोसियों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे पड़ोसियों के सहयोग से पीड़ित लड़की को लेकर महिला पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रजनी शर्मा व जांच अधिकारी एसआई बलविंदर कौर ने बताया कि आरोपी को कुछ समय एनडीपीएस एक्ट में भी पकड़ा गया था। वह जेल से जमानत पर छूटकर आया है। घर आकर उसने अपनी पोती के साथ ही ऐसी घिनौनी हरकत कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें