फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं से ऐसा गंदा काम कि...

Thu, 15 Jan 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा के नर्सिंग कॉलेज के संचालक पर छात्राओं से कमरा बंद कर गंदा काम करने के आरोप लगे हैं। छात्राएं अस्पताल में दाखिल हैं। थाना मेहना पुलिस ने नर्सिंग कॉलेज के संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ करने, बंधक बनाने, धमकाने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला चंबा के गांव पटियाला (भगवा) व कांगड़ा के गांव सापरा की युवतियों ने ताया कि वे यहां अमृतसर-जालंधर रोड स्थित इंडो अमेरिकन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग कर रही हैं। एक माह पहले नर्सिंग कर रही एक विवाहिता ने उनको जलील किया तो वह परेशान रहने लगीं। वे 2 जनवरी को अपने घर चली गईं। उनके मां-बाप ने समझाया कि उन्होंने ख़ून पसीने की कमाई से फीसें भरीं हैं। वे फिर कॉलेज आ गई। लोहड़ी पर वे घर जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

कॉलेज के संचालक ने कहा, उन पर झूठे आरोप

11 जनवरी को कॉलेज की दीवार पार कर वे बाहर आने में सफल हुई तो बाहर से उन्होंने अपने घर फोन कर जानकारी दी। उनके माता-पिता को कॉलेज प्रबंधक ने यह कह दिया कि वह अपने सर्टिफिकेट ले जाएं तो वह 12 जनवरी को कॉलेज चली गईं।

उनका आरोप है कि वे जब कॉलेज के अंदर र्गईं तो उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। उन्हाेंने छेड़छाड़ व धमकाने का भी आरोप लगाया।

इस दौरान पहुंचे वारिसों को भी उनसे मिलने नहीं दिया तो उनके वारिसों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं नर्सिंग कॉलेज के संचालक डॉ. एचएस संधू ने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और उसने खुद ही छात्राओं के घर फोन कर उनके वारिसों को बुलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें