फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बंधक बनाकर नर्स से रेप, जलाने की कोशिश

Sat, 06 Feb 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती को शादी का झांसा देकर रेप किया। भेद खुला तो पेट्रोल डाल जलाने की कोशिश की।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई, जब चेहरा झुलसने के बाद युवती ने अपने इलाज के लिए उससे गुहार लगाई और उसने युवती को वीरवार को अपने सेक्टर-63 स्थित घर में बुलाकर उसे बंधक बना लिया और उससे दुराचार किया। युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को लड़की का मेडिकल करवाकर आरोपी अंगतार सिंह को उसके घर से काबू कर लिया है। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

सेक्टर-49 थाने के एसएचओ रंजोध सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती मोहाली की रहने वाली है और वहां पर एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। लड़की की उम्र 23 साल है, जबकि आरोपी पेशे से ड्राइवर है।दोनों में जान-पहचान करीब तीन माह पहले ही हुई थी। अंगतार सिंह ने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में जब लड़की को पता चला कि वह शादीशुदा है तो दोनों में लड़ाई भी हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जलाने की कोशिश भी की। इसमें उसका हाथ, गला और चेहरा झुलस गया था। इसके बाद लड़की ने उससे इलाज करवाने को कहा। पुलिस के अनुसार वीरवार को लड़की को आरोपी ने सेक्टर 63 स्थित अपने घर पर पीजीआई में इलाज करवाने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे अपने घर पर कैद कर रात को उससे दुराचार किया। सुबह लड़की ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें