फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका नर्स ने लगाई फांसी

Mon, 07 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के शादी से इंकार करने पर अलकेमिस्ट अस्पताल की नर्स ने सुसाइड कर लिया। मृतक नर्स की पहचान वीरपाल कौर निवासी मोगा पंजाब के रूप में हुई है। जबकि प्रेमी गुरजीत सिंह गुरदासपुर (पंजाब) का रहने वाला है। पुलिस को मृतका के पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


सुसाइड करने के लिए नर्स वीरपाल कौर ने प्रेमी गुरजीत सिंह को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर वीरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरपाल कौर सेक्टर-24 स्थित अलकेमिस्ट ग्रुप के एक हॉस्टल में रहती थी।

जानकारी के अनुसार वीरपाल कौर अलकेमिस्ट में नौकरी करने वाली एक अन्य सहेली के साथ हॉस्टल में रहती थी। रविवार को जब उसकी सहेली ड्यूटी करके कमरे में पहुंची तो भीतर से दरवाजा बंद मिला। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो सभी के पांव तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


नर्स ने पंजाबी में लिखा है सुसाइड नोट
सूचना मिलते ही चंडी मंदिर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। कमरे में छानबीन के दौरान चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जो पंजाबी में लिखा है। ये सुसाइड नोट के आधार पर गुरजीत सिंह को गिरफ्तारी कर लिया गया है। गुरजीत सिंह भी उसी सोसाइटी में रहता था, जहां वीरपाल कौर रहती थी।
 
मामला शादी तक था या उससे आगे
सुसाइड का कारण शादी से इंकार था या सुसाइड करने का कोई और भी कारण रहा। इसकी जांच में पुलिस जुटी है। गुरजीत सिंह से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें