फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: युवकों से बहस के बीच चौथी मंजिल से गिरे यूके के एनआरआई की मौत, तीन संदिग्ध हिरासत में

Mon, 20 Nov 2023 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सोसायटी के लोगों ने बताया कि चरणजीत साल-दो साल बाद पंजाब आते थे। इस बार वह चार सप्ताह पहले अपने भांजे के साथ आए थे। रविवार रात प्रोफेसर के फ्लैट में सामान छोड़ने आए युवकों ने चरणजीत के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह फ्लैट से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
एनआरआई की मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में रविवार देर रात पठानकोट बाईपास चौक के पास बीडीए एनक्लेव सोसाइटी में कुछ युवकों के हमले में यूके के एनआरआई चरणजीत सिंह की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। आरोपी एनआरआई को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


सोसायटी के लोगों ने बताया कि चरणजीत सिंह का फ्लैट चौथी मंजिल पर था। तीसरी मंजिल पर निजी कॉलेज की प्रोफेसर रहती हैं। उनके साथ चरणजीत की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जांच अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को राउंडअप करके पूछताछ शुरू की है। 

यह भी पढ़ें: Stubble Burning: गुरुद्वारे से दिया जा रहा संदेश-दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जलाओ पराली... ऑडियो वायरल
विज्ञापन


सोसायटी के लोगों ने बताया कि चरणजीत साल-दो साल बाद पंजाब आते थे। इस बार वह चार सप्ताह पहले अपने भांजे के साथ आए थे। रविवार रात प्रोफेसर के फ्लैट में सामान छोड़ने आए युवकों ने चरणजीत के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह फ्लैट से नीचे गिर गए। वारदात पर पर्दा डालने के लिए हमलावर चौकीदार के कमरे में लगे डीवीआर को भागते समय साथ ले गए। चौकीदार ने कहा कि उसने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन चार से पांच युवक होने के कारण वे उस पर भारी पड़े। हालांकि हमलावर युवक और कार का नंबर सोसायटी के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। 
विज्ञापन


चरणजीत के ड्राइवर बिट्टू निवासी बलदंपुर ने बताया कि वह क्रिकेट मैच देखने के बहुत शौकीन थे। उन्होंने क्रिकेट विश्व कप में आस्ट्रेलिया-भारत का फाइनल मैच देखने के लिए सभी प्रोग्राम कैंसिल कर उसे रविवार को छुट्टी दे दी और कहा कि वह घर पर मैच ही देखेंगे। बिट्टू ने कहा कि उसे नहीं पता था कि चरणजीत के साथ यह हादसा हो जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को कार के नंबर से ट्रेस किया था और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें