फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भारतीयों की मदद से नाइजीरियन देश के युवाओं को बना रहा था नशेड़ी, कैसे?

Sun, 02 Jul 2017 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
नाइजीरियन देश के युवाओं को बना रहा था नशेड़ी
विज्ञापन
एक नाइजीरियन दो भारतीयों की मदद से देश में नशे का कारोबार कर रहा था और युवाओं को नशेड़ी बना रहा था। पंजाब के मानसा में  स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने एक नाइजीरियन समेत तीन लोगों से 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन


नाइजीरियन दुबई से हेरोइन मंगवाकर दिल्ली में बेचता था। फिर दिल्ली से दो लोग पंजाब में इसकी सप्लाई करते थे। पंजाब पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन एमुअन उर्फ गोडविन को दिल्ली के उत्तम नगर से काबू किया है। वह वहां एक नाइजीरियन रसोई में काम करता था।

स्पेशल टास्क फोर्स बठिंडा रेंज के डीएसपी हरिंदर सिंह मान, मानसा के इंचार्ज सुखजीत सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कनवर सैन और अजय कुमार वासी फतेहाबाद (हरियाणा) की ओर से सरदूलगढ़ में हेरोइन सप्लाई की जा रही है। इसके तहत पुलिस ने उन्हें सरदूलगढ़ कैंचिया पर सिरसा ढाबे से गिरफ्तार किया। आरोपियों से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के युवक को बेचता था, वो पंजाब में बेचता था

drugs
पूछताछ में उन्होंने नाइजीरियन गोडविन का नाम लिया। पंजाब पुलिस ने दिल्ली जाकर गोडविन को 730 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। आरोपी गोडविन ने माना कि वह फतेहाबाद के कनवर सैन को हेरोइन बेचता था, जो आगे इसकी पंजाब में सप्लाई करता थे। हेरोइन को दिल्ली से 1 हजार प्रति ग्राम खरीदकर उसे पंजाब में 3500 से 4000 में बेचा जाता था। उसके साथ क्लासिक नाम का एक व्यक्ति भी धंधे में लगा हुआ है, जो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

‘पहले खुद लेने के आदी, बाद में शुरू की तस्करी’
डीएसपी हरिंदर सिंह मान ने बताया कि कनवर सैन और अजय कुमार पहले खुद हेरोइन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन खर्च पूरा न होने से उन्होंने बेचने का धंधा शुरू कर दिया। दोनों आरोपी कोडवर्ड के जरिये गाडविन से हेरोइन लेते थे। अब तक की पूछताछ में नाइजीरियन यह सप्लाई दुबई से मंगवाने की बात कह रहा है। उन पर मामला दर्ज कर रिमांड के बाद और पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें