फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट वीजा पर नाईजीरिया से आई महिला कर रही थी हेरोइन की सप्लाई, ऐसे हुई गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
एक किलो हेरोइन के साथ नाईजीरियन महिला साथी समेत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खन्ना की दोराहा पुलिस ने एक नाईजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है, जो भारत में टूरिस्ट वीजा पर आई है। यहां वह कैप्सूलों में हेरोइन छिपाकर सप्लाई करती थी। नशा विरोधी मुहिम के तहत दोराहा नहर पुल पर 24 घंटे लगने वाले नाके पर एक नाईजीरियन महिला व उसके साथी को गिरफ्तार कर एक किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान केंडरा लियो निवासी पाम महावीर एन्क्लेव नई दिल्ली और उसके साथी अभिषेक कुमार निवासी रोहिणी (नई दिल्ली) के तौर पर हुई। इस बात का खुलासा लुधियाना रेंज के डीआईजी गुरशरण सिंह संधू ने प्रेस कांफ्रेंस में किया। पत्रकारों से बातचीत में संधू ने बताया कि एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल की निगरानी में पायल के डीएसपी रछपाल सिंह ढींढसा और एसएचओ मनजीत सिंह नाके पर तैनात थे।

वीरवार को सुबह करीब सात बजे खन्ना से आ रही यूपी नंबर की सफेद रंग की वेगनार कार को शक के आधार पर रोका गया। कार में नाईजीरियन महिला और अभिषेक नाम का व्यक्ति गाड़ी चला रहा था। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी शुरू की तो गाड़ी से कुछ बरामद नहीं हुआ। लेकिन महिला के हाथ में एक पर्स था। जब पुलिस ने लेडी के पर्स की तलाशी ली तो पर्स में छिपे कैप्सूलों में हेरोइन मिली। इसकी मात्रा एक किलो थी। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला की भाषा समझ में नहीं आ रही 
डीआईजी ने आगे बताया कि आरोपी महिला की भाषा समझ में नहीं आ रही है। हमने उससे पूछा की यह नशा वह कहां से लाई है। आगे कहां सप्लाई करने जा रही थी। वह कुछ बताना चाहती है लेकिन हम कुछ समझ नहीं पा रहे है। इसलिए एक ऐसे शख्स को ढूंढ रहे हैं, जो बात को समझकर पुलिस को बता सके। संधू ने बताया कि पहले भी खन्ना में एक नाईजीरियन महिला को नशे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है, जो कि दिल्ली में माडलिंग का काम करती थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें