फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः ढाई करोड़ की हेरोइन समेत नाइजीरियन गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 07 Dec 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने एक नाइजीरियन नासा उलागबा को आधा किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी से पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से माननीय जज ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी शिवजोत कालोनी खरड़ के पास मौजूद थी तो एक नाइजीरियन व्यक्ति पार्क के अंदर से बाहर को पैदल आ रहा था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को काबू करके जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नासा उलागबा पुत्र मंडे बताया। तलाशी के दौरान आरोपी से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें