फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से नहीं छूटी थी मेहंदी और नवविवाहिता ने किया ये शर्मनाक काम

Sun, 26 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
दुल्हन पेपर देने के बहाने जेवरात लेकर हुई फरार
विज्ञापन
घर आई बहु को पढ़ाने की चाह एक परिवार पर भारी पड़ गई। हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी, कि उसके एक कदम से ससुराल वालों को पानी-पानी कर दिया है। करनाल के सेरला गांव में विवाह के नाम पर एक युवती एक व्यक्ति को लगभग 80 हजार रुपये की चपत लगा गई।
विज्ञापन


शादी के चार दिन बाद ही पेपर देने के बहाने ससुराल से गई महिला लौट कर नहीं आई। आरोप है कि महिला जाते समय अपने साथ ससुराल पक्ष द्वारा दिए गए गहने ले गई। पीड़ित की बहन की शिकायत पर पुलिस ने छह महिलाओं समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है।

सेरला गांव की महिला उर्मिला देवी ने शुक्रवार को पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका मायका मतानी गांव में है। उसका भाई सतीश कुमार काफी समय से ही उसके पास रहता है। उसके भाई की शादी 15 फरवरी को करनाल जिले के जुंडला गांव में सविता नाम की लड़की से हुई थी।
विज्ञापन


शादी में सारा खर्चा उनकी तरफ से ही किया गया था। चार दिन बाद 19 फरवरी को उसकी भाभी घर से पेपर देने के लिए जुंडला गई थी। लेकिन उसके बाद वह फिर लौट कर नहीं आई। जब उन्होंने उससे आने के लिए कहा तो उसने उसे उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

आरोपी जाते समय शादी में दिए सात ग्राम का मंगलसूत्र, 11 ग्राम की तीन अंगूठियां, आधा ग्राम की सोने की नथ के अलावा अन्य सामान लेकर चली गई। पीड़िता के अनुसार युवती और उसके सहयोगियों ने साजिश के तहत शादी के नाम पर धोखाधड़ी की है।

जांच अधिकारी एएसआई रामफल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रमेश, संतोष, कमला, परमजीत उर्फ परम, निर्मला, सुखी, सविता उर्फ हेमा के खिलाफ भादसं की धारा 379, 420, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें