फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता के घर में घुसकर गैंगरेप, मारपीट कर कपड़े फाड़े

Tue, 10 Jan 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
gangrape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
विवाहिता को घर में अकेली देख दो युवाओं ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी उसे धमकियां देकर वहां से फरार हो गए। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़वा कर अपने पति को इसकी सूचना दी। विवाहिता के पति ने इसकी शिकायत थाना सलेम टाबरी पुलिस के पास की। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


विवाहिता की शिकायत के मुताबिक रविवार शाम को उसके पति बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान डोर बैल बजी तो उसने दरवाजा खोला तो कोई नहीं था। जब वह अंदर जाने लगी तो पीछे से दो युवकों ने उसे काबू कर लिया और उसे बंधक बना कर अंदर ले आए। उसके बाद दोनों ने उसके साथ दुराचार किया और धमकियां देकर फरार होगए। विवाहिता ने किसी तरह से खुद को आजाद किया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी कौन थे अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें