फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार हुआ हरियाणा, जुड़वां नवजात बच्चियों को फेंका, मौत

Sat, 27 Feb 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की धरती बच्चियों को नाले में फेंकने पर को लेकर एक बार फिर शर्मसार हो गई। घटना पानीपत की है, जहां जुड़वां बच्चियों को फेंक दिया गया। दोनों के शव जीटी रोड के नजदीक सेक्टर-25 स्थित नाले में बरामद किए हें। यह वहीं धरती है, जिस धरती से देश में एतिहासिक अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरूआत हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर दफनवा दिया है और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार दोपहर को जीटी रोड पर सेक्टर 25 के पास गंदे नाले में दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चियों को हरे रंग के कपड़े में लपेटकर नाले में फेंका गया था।

दोनों बच्चियों के शव नाले में अधिक कचरा होने के कारण नहीं डूब पाए। दोनों के शव नीले में पड़े हुए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों जुड़वां बच्चियों को जन्म के बाद ही दुत्कार दिया गया है। देखने में दोनों नवजात बच्चिया पूरी तरह से मेच्योर हैं।
विज्ञापन

कूड़ा उठा रहे बच्चों ने स्थानीय लोगों को दी सूचना

बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे नजदीक से कचरा उठा रहे थे। उनको एक कपड़े में कुछ लिपटा हुआ मिला। बच्चों ने नवजातों की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोग जानकारी लगते ही पहुंचे और मामले को देखकर पुलिस को सूचना दी।

सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को नाले से निकालकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। जहां पर दोनों नवजातों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को दफनवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को शुक्रवार दोपहर दो बजे दो नवजात बच्चियों के शव नाले में पड़े होने की सूचना मिली थी। दोनों को निकालकर सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद दफनवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में दोनों बच्चियां पूरी तरह से मेच्योर थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-बलवान सिंह, एएसआई सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस
विज्ञापन

चार माह में ठुकराई गई सात बच्चियां

हाली की धरती पर पिछलें चार माह में सात बार शर्मसार कर देने वाले वाक्या सामने आए है। बीते चार माह में सात बच्चियों को जन्म के बाद ही फेंक दिया गया। इनमें से तीन बच्चियों को ही जीवन नसीब हो पाया है। जबकि चार बच्चियों की दुत्कारने के बाद मौत हो गई थी।
-आठ नवंबर को जाटल रोड पर वाल्मीकि बस्ती में खाली प्लाट में कचरे के ढ़ेर में बच्ची मिली। बच्ची का इलाज सिविल अस्पताल में चला। फिलहाल बच्ची का
लालन-पालन राई स्थित शिशु गृह में हो रहा है।
-19 नवंबर को जाटल रोड स्थित अनाथालय के बाहर बने पालने में एक बच्ची मिली। बच्ची का लालन पालन भी राई स्थित शिशु गृह में हो रहा है।
-नवंबर में ही एक नवजात का शव बैबल रोड पर फैक्टरी के पीछे मिला। बच्ची को कपड़े में लपेटकर फेंका गया था।
-नवंबर में ही गांव मांडी में आठ माह की बच्ची का भ्रूण मिला था। भ्रूण को कचरे में फेंका गया था।
-जनवरी माह में साईं चौक पर खाली प्लॉट में एक जिंदा नवजात बच्ची मिली। कुत्तों के भौंकने पर बच्ची का पता चला था। फिलहाल बच्ची का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
-शुक्रवार को जीटी रोड पर सेक्टर 25 के पास गंदे नाले में दो नवजात बच्चियों के शव मिले है। दोनों बच्चियों को एक ही कपड़े में लपेटकर फेंका गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें