फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder: आरोपी ने भाई के क्रेडिट कार्ड पर खरीदा था आईफोन... छीनने पर आया गुस्सा तो मिटा दिया परिवार

Mon, 16 Oct 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)

सार

खरड़ के गांव हरलालपुर के पास स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी में आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सतबीर सिंह, भाभी अमनदीप कौर की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने शवों के साथ ही मृतकों के दो वर्षीय बेटे अनहद को जिंदा नहर में फेंक दिया था। 
विज्ञापन
सतबीर, अमनदीप और अनहद - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ के गांव हरलालपुर के पास स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी में हुए तिहरे हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सतबीर सिंह के क्रेडिट कार्ड से चुपके से करीब डेढ़ लाख की कीमत वाला एप्पल आईफोन-15 प्रो मैक्स खरीद लिया था। जब इस बात का पता सतबीर को चला तो उसने लखबीर से आईफोन छीन लिया। इस बात से लखबीर बेहद नाराज हो गया और उसने दोस्त के साथ मिलकर सतबीर की हत्या की योजना बना डाली।
विज्ञापन


वहीं, तीनों मृतकों सतबीर सिंह, उनकी पत्नी अमनदीप कौर और दो वर्षीय बेटे अनहद का पोस्टमार्टम रविवार दोपहर बाद खरड़ के सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों के विसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। परिवार देर शाम शव लेकर पैतृक गांव संगरूर रवाना हो गया। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: पीजीआई में फिर लगी आग, अब एडवांस आई सेंटर के बेसमेंट में उठी लपटें, बचाव कार्य शुरू
विज्ञापन


पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
पैतृक गांव पंधेर में तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, पुलिस आरोपी लखबीर से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस लखबीर के साथी गुरप्रीत की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि लखबीर को बस स्टैंड छोड़ने के बाद गुरप्रीत सतबीर की कार लेकर भाग गया था। उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया है। पुलिस ने उसे ट्रेस पर लगा रखा है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों आरोपी साथ में करते थे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी
पता चला है कि लखबीर ने गांव से आने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू कर दी थी। आरोपी गुरप्रीत भी उसके साथ ही काम करता था। दोनों नशे के आदी हैं। गुरप्रीत ने काफी समय से घर छोड़ रखा है। लखबीर ने जब उससे कत्ल में मदद मांगी तो उसने साथ में घर में लूट भी की। घर से लूटे गए पैसे और गहने उसी के पास हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें