फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद नेता की बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

Fri, 07 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
स्थानीय तलवंडी रोड़ पर गांव पक्का के पास गिद्दड़बाहा के शिअद नेता डिंपी ढिल्लों की न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में फंसा साइकिल सवार बुजुर्ग ट्रक के साथ कुछ दूर तक घसीटता रहा। मृतक की पहचान गांव भाणा निवासी 65 वर्षीय जंग सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक बस लेकर भगाकर निकला, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा करते हुए करीब चार किलोमीटर दूर गांव चंदबाजा के पास उसे घेर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की। साथ थी घटना के विरोध में करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। 

राजमिस्त्री का काम करने वाला जंग सिंह और उसका बेटा भोला सिंह वीरवार सुबह किसी काम से गांव पक्का आए थे। वहां से वह अपनी-अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव भाणा लौट रहे थे। इस बीच फरीदकोट से रॉग साइड आ रही न्यू दीप कंपनी की बस ने जंग सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। बुरी तरह घायल हुए जंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

इसके बाद चालक बस को भगाकर तलवंडी रोड़ की तरफ ले गया, जिसका मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पीछा किया। उसे गांव चंदबाजा के पास रोका गया। गुस्साए लोगों ने बस पर ही अपना गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। जबकि चालक बस से उतर कर फरार होने में कामयाब रहा।

चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों में शामिल गुरसवेक सिंह ने बताया कि बस रॉग साइड से फरीदकोट से अमृतसर की ओर जा रही थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बस चालक पर केस दर्ज करने की जानकारी देकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत करवाया। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे भोला सिंह के बयान के आधार पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें