जेठ और भतीजों ने महिला की अस्मत पर हाथ डाला
- फोटो : BBC
सास के सामने जेठ और भतीजों ने महिला की अस्मत पर हाथ डाला और उसके पति से भी मारपीट की। घटना महम की है। पीड़िता ने पीड़िता ने शनिवार को महिला सेल और एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित महिला ने बताया कि गत 28 जून को उसका पति चौबारे में सो रहा था। इसी दौरान उसके जेठ और भतीजा घर में घुस आए और अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद चौबारे में सो रहे पति पर भी हमला बोल दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और हमें बचाया।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को महम के हास्पिटल में भर्ती करवाया, यहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि इससे पूर्व भी आरोपी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।
उसका पति जगदीश डीटीसी में नौकरी करता है और वह सास के साथ घर में रहती है। आरोपियों से उन्हें जान, माल और अस्मत का डर है, इसलिए जल्द कार्रवाई की जाए। एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। दोनों पक्षों को थाने तलब किया गया है।