फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियोः पीट-पीट कर मार डाला नेपाली मजदूर

Sun, 18 Oct 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली मजदूर को पीट-पीट कर मार डालने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। घटना पंजाब के अमृतसर में अंजाम दी गई। हत्या के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन


गांव मोहकमपुरा में फैकट्री में चोरी करने के शक के चलते मालिक ने इस वारदात का अंजाम दिया। मृतक का नाम राम सिंह निवासी गांव खानकोट सरपरा बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फैक्टरी जसप्रीत सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ नरिंदर कौर ने बताया कि आईपीसी की धारा 302, 365 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। फिर पुलिस ने आरोपियों को स्पेशल मजिस्ट्रेट के समक्ष किया, जहां से उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

सुनसान जगह पर तलाश के दौरान मिला शव

‌मृतक राम सिंह की पत्नी राजी ने बताया कि राम सिंह हार्डवेयर की फैकट्री में काम करता था। कुछ दिन पहले फैकट्री में सामान चोरी हो गया, जिसका आरोप रामसिंह पर लगाया गया।

शुक्रवार को राम सिंह फैक्टरी से घर वापस नहीं आया। परिजनों से उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की, कोई पता नहीं चला। उसके बाद राजी ने पर पुलिस ने सूचना दी।

पुलिस ने तलाश किया तो फोकल प्वाइंट के पास एक सुनसान क्षेत्र से राम सिंह का शव मिला। इसके बाद राजी ने फैक्टरी मालिक जसप्रीत सिंह पर पति पर पति राम सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने राजी की शिकायत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

फैकट्री मालिक समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की। इस दौरान जसप्रीत सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सा‌थ ही दो और व्यक्तियों के वारदात में शामिल होने की बात कही। छापामारी करते हुए पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, जसप्रीत की फैक्टरी से कुछ सामान चोरी हो गया था। उसे शक था कि सामान राम सिंह ने चोरी किया है। उसके बाद उसने राम सिंह को मारने के लिए एक योजना बनाई। जसप्रीत ने बताया कि उन्होंने रामसिंह को उल्टा लटकाकर धारदार ‌हथियार से खूब पिटाई की।

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें