फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटर मर्डरः लैपटॉप में सुराग, लड़की से जुड़े हत्या के तार

Fri, 25 Sep 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के वकील और नेशनल शूटर सुखमनप्रीत के लैपटॉप में पुलिस को चार नाम मिले हैं। इनमें से एक लड़की है। पुलिस को इनसे हत्या का सुराग मिल सकता है। विवादित लैंड की डीलिंग का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक लैपटॉप में चार लोगों के नाम मिले हैं जो सुखमन प्रीत को मोहाली में एक मीन दिलाने के लिए बिचौलिए की भूमिक निभा रहे थे।

पुलिस को प्राथमिक जांच में लैंड विवादित मिली है। पुलिस को चारों डीलरों की भूमिका संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने मामले में डीलर से भी बातचीत की।

कनाडा से जुड़े हो सकते हैं हत्या के तार

सिप्पी बीते 18 सितंबर को कनाडा से लौटकर आया था। इस दौरान वहां सिप्पी के साथ कोई ऐसी अप्रिय घटना तो नहीं हुई जिसके तार सिप्पी की हत्या से जुड़े हों। पुलिस सिप्पी के कनाडा की गतिविधियों व लोकेशन की डिटेल्स निकालने में लगी है।

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में जो लड़की दिख रही है, वह जज की बेटी ही है। पुलिस के पास कई ऐसे सबूत हैं जो इस ओर इशारा करते हैं। सिप्पी को जज की बेटी ने ही मिलने के लिए बुलाया था। अब पुलिस इसी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जज की बेटी की भूमिका संदिग्‍ध

पुलिस का कहना है कि हत्या के तार लड़की से भी जुड़े हो सकते हैं। मामले में जज की बेटी संदिग्‍ध मानी जा रही है। हालांकि पुलिस अब तक उसे सिप्पी की गर्लफ्रेंड मानकर चल रही है और उससे पूछताछ करने का कोई दूसरा प्वाइंट नहीं तलाश पाई है। लेकिन पुलिस ने सिप्पी के दोस्त गिरधारी से उसके जज की बेटी से रिश्तों के बारे में पूछताछ की।

पता चला कि सिप्पी का जज की बेटी से अफेयर था। वह सिप्पी से शादी करना चाहती थी, लेकिन सिप्पी मंगेतर से शादी करना चाहता था। पुलिस ने सिप्पी की मंगेतर से भी पूछताछ की। उसने भी बताया कि जज की बेटी सिप्पी से बार-बार शादी करने को कहती थी।
विज्ञापन

पुलिस कर रही दो की गिरफ्तारी का दावा

पुलिस का दावा है कि उसने हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये शूटर्स हैं और इन्हें गोरखपुर से दबोचा गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि सिप्पी की हत्या सुपारी देकर कराई गई, जो एक लड़की ने दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें