फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: फिरोजपुर में हेरोइन के साथ एक को पकड़ा, व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था आरोपी

Thu, 16 Sep 2021 01:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह ने सीमांत गांव मधरे में नाका लगाकर रेलवे फाटक के पास से आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल सेल ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में मधरे गांव के पास से पाक तस्करों से संपर्क रखने वाले एक आरोपी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के तीन और साथी हैं, जो हेरोइन तस्करी करते हैं। आरोपियों की पहचान बलिवंदर सिंह और तीन साथियों की पहचान मेहर सिंह निवासी सीमांत गांव बारेके, अंग्रेज सिंह निवासी अलीके व अभी निवासी लेली वाला के रूप में की गई है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह

गिरफ्तार आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से पाक तस्करों के संपर्क में रहता है और उनसे हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करता था। थाना सदर पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह, मेहर सिंह, अंग्रेज सिंह व अभी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर

पुलिस के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह ने सीमांत गांव मधरे में नाका लगाकर रेलवे फाटक के पास से आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान बलविंदर से हेरोइन की बड़ी खेप मिलने की उम्मीद है। वह कई बार हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई कर चुका है। इसके तीनों साथी मेहर सिंह निवासी सीमांत गांव बारेके, अंग्रेज सिंह निवासी अलीके व अभी निवासी लेली वाला हैं। बलविंदर हेरोइन की सप्लाई करने फिरोजपुर आता है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें